Kanu SRK Group
Registration No :- 414/2023
जय श्री राधे कृष्णा जी
यह एक छोटा सा प्रयास है हमारा, विश्व स्तर पर इस महाज्ञान का विस्तार करके, सभी को प्रभु के चरणों से लगाए रखने का एवं प्रभु की कृपा को पाने का । एकादशी के दिन, श्रीमद् भगवत गीता का अध्यन करने से, कई गुना ज्यादा पुन्न प्राप्त होता है। घर में सुख समृद्धि का वास होता है । इसलिए हर एकादशी पर प्रभु को सिर्फ 20 मिनट अर्पण करके (अपने ही निवास स्थान या कार्यालय से), इस पवित्र ग्रंथ "श्रीमद् भगवत गीता को पढ़कर हम सब अपने जीवन को कृतार्थ करें।
"श्री कनु ठाकुर जी" की असीम कृपा से हमे और आप सभी को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि हम इस पवित्र ग्रंथ के महाअध्यन से जुड़े हैं। हमारे "श्री ठाकुर कनु जी" को हमने "श्री बांके बिहारी" जी के रूप में विराजित किया हुआ है। और "श्री बांके बिहारी जी" के स्वरूप में ही, "श्री राधे कृष्णा जी" निहित हैं एवम् ये ही हमारे अराध्य हैं और ये ही हमारे आधार हैं। यह "ठाकुर जी" की प्रेरणा और प्रेम का ही सार एवं आदेश है जो हमे यह विचार आया के घर घर मे इस पवित्र ग्रंथ का पाठ होना चाहिए और इसी विचार के साथ हमने यह प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी। आइए मिलकर एक धार्मिक इतिहास बनाएं !!
हमारी ट्रस्ट द्वारा की गई सभी गतिविधियां संपूर्ण निस्वार्थ भाव से हैं एवं पूर्ण रूप से निशुल्क हैं। अथवा यह एक पारिवारिक क्रिया है, जिसे हम सभी को एक जुट मिलकर साकार रूप देना है। और अपने हिंदू धर्म की संस्कृति को सक्रिय बनाए रखना है। तो कृपया हमारे साथ जुड़ें और ज्यादा से ज्यादा लोगो को जुड़ने के लिए प्रेरित करे।
कृपया समर्थन करते रहें
राधे राधे
Read More